टूल्स

STOP-Bang: स्लीप एपनिया का जोखिम

हाँ/नहीं वाले आठ सवाल, जिनसे अंदाज़ा मिलता है कि ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया की कितनी संभावना है, यानी सोते समय बार-बार साँस रुकना। सारा हिसाब आपके डिवाइस पर ही होता है; आपके जवाब न कहीं भेजे जाते हैं, न कहीं सेव होते हैं।

खर्राटे

क्या आप ज़ोर से खर्राटे लेते हैं — बात करने की आवाज़ से भी ज़्यादा, या इतने ज़ोर से कि बंद दरवाज़े के बाहर तक सुनाई दें? (जो आपके पास सोते हैं, उनसे पूछ लें।)

थकान

क्या आपको दिन में अक्सर थकान, सुस्ती या नींद महसूस होती है, जैसे गाड़ी चलाते हुए या बैठे-बैठे झपकी आ जाना?

किसी ने देखा

क्या किसी ने आपको सोते समय साँस रुकते, दम घुटते या हाँफते हुए देखा है?

ब्लड प्रेशर

क्या आपको हाई ब्लड प्रेशर है, या उसका इलाज चल रहा है?

BMI

क्या आपका BMI 35 kg/m² से ज़्यादा है?

पक्का नहीं पता? हिसाब लगाकर देखें

लंबाई और वज़न भरें; जवाब अपने-आप भर जाएगा।

उम्र

क्या आपकी उम्र 50 साल से ज़्यादा है?

गर्दन

क्या आपकी गर्दन मोटी है? टेंटुए (Adam’s apple) की ऊँचाई पर गर्दन के चारों ओर नापें: पुरुषों में 43 cm (कमीज़ का कॉलर 17 इंच) या उससे ज़्यादा, महिलाओं में 41 cm (16 इंच) या उससे ज़्यादा।

लिंग

क्या आप पुरुष हैं?

18 साल और उससे ऊपर के वयस्कों के लिए।

आपका STOP-Bang स्कोर
—8 में से

आठों सवालों के जवाब दें।

8 में से 0 सवालों के जवाब दिए

गाड़ी चलाते समय नींद आती है? जब तक डॉक्टर को न दिखा लें, गाड़ी न चलाएँ।

अपना स्कोर कैसे समझें

स्कोरमध्यम से गंभीर स्लीप एपनिया का जोखिम
0 – 2कम
3 – 4बीच का; उच्च, अगर S, T, O, P में से 2 या ज़्यादा के जवाब हाँ हैं और आप पुरुष हैं, आपका BMI 35 से ज़्यादा है, या आपकी गर्दन मोटी है
5 – 8उच्च

स्कोर जितना ज़्यादा, स्लीप एपनिया की संभावना उतनी ज़्यादा। स्लीप क्लिनिक भेजे गए लोगों में 3 या उससे ज़्यादा स्कोर ने मध्यम से गंभीर स्लीप एपनिया वाले लगभग 94% लोगों को पकड़ा। लेकिन सवालों से यह पक्का नहीं होता: पक्का सिर्फ़ स्लीप स्टडी से पता चलता है।

यह क्यों मायने रखता है

बिना इलाज का स्लीप एपनिया हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, डायबिटीज़ और दिन में नींद आने से होने वाले सड़क हादसों से जुड़ा है। ज़्यादा वज़न, ख़ासकर गर्दन और कमर के आसपास, इसकी सबसे बड़ी वजहों में से एक है, और वज़न घटाने से यह अक्सर ठीक होने लगता है। ऑपरेशन से पहले भी यह जानना ज़रूरी है: अगर आपका स्कोर ज़्यादा है, तो बेहोशी देने वाले डॉक्टर (एनेस्थेटिस्ट) को बताएँ।

आम सवाल

STOP-Bang स्कोर का क्या मतलब है?

हर हाँ का 1 अंक, कुल 8 में से। 0 से 2 स्कोर का मतलब है मध्यम से गंभीर ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया का कम जोखिम, 3 से 4 का बीच का (इंटरमीडिएट) जोखिम, और 5 से 8 का उच्च जोखिम। 3 या 4 स्कोर भी उच्च जोखिम माना जाता है, अगर पहले चार जवाबों (खर्राटे, थकान, किसी ने देखा, ब्लड प्रेशर) में से कम से कम दो हाँ हों और साथ में आप पुरुष हों, आपका BMI 35 से ज़्यादा हो, या आपकी गर्दन मोटी हो।

क्या STOP-Bang से स्लीप एपनिया पक्का पता चल सकता है?

नहीं। यह शुरुआती जाँच (स्क्रीनिंग) के सवाल हैं: इनसे पता चलता है कि स्लीप एपनिया की कितनी संभावना है। पक्का पता सिर्फ़ स्लीप स्टडी (पॉलीसोम्नोग्राफ़ी या घर पर होने वाला स्लीप टेस्ट) से चलता है: वही बता सकती है कि यह है या नहीं।

क्या कम स्कोर इस बात की गारंटी है कि मुझे स्लीप एपनिया नहीं है?

नहीं। कम स्कोर से मध्यम से गंभीर स्लीप एपनिया की संभावना कम हो जाती है, पर ख़त्म नहीं होती। BMI और गर्दन के कट-ऑफ़ कनाडा के मरीज़ों पर तय किए गए थे, और स्लीप एपनिया वाले बहुत से भारतीयों का BMI 35 से कम होता है। अगर आप ज़ोर से खर्राटे लेते हैं, सोते समय आपकी साँस रुकती है या दिन में नींद आती है, तो स्कोर चाहे जो हो, डॉक्टर को दिखाएँ।

स्रोत4
  1. Chung F, et al. STOP questionnaire: a tool to screen patients for obstructive sleep apnea. Anesthesiology 2008;108:812-21.
  2. Chung F, et al. High STOP-Bang score indicates a high probability of obstructive sleep apnoea. Br J Anaesth 2012;108:768-75.
  3. Chung F, Abdullah HR, Liao P. STOP-Bang questionnaire: a practical approach to screen for obstructive sleep apnea. Chest 2016;149:631-8.
  4. Nagappa M, et al. Validation of the STOP-Bang questionnaire as a screening tool for obstructive sleep apnea among different populations: a systematic review and meta-analysis. PLoS One 2015;10:e0143697.

अस्वीकरण